Home Breaking कुल्लू और ऊना में एचआईवी रोकथाम पर जागरूकता शिविर आयोजित

कुल्लू और ऊना में एचआईवी रोकथाम पर जागरूकता शिविर आयोजित

संख्याः 434/2025-पब

शिमला 20 अप्रैल, 2025 Fact Recorder

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से प्रदेश के आठ जिलों में आयोजित किए जा रहे एचआईवी रोकथाम पर जागरूकता शिविरों के अंतर्गत शनिवार को जिला कुल्लू एवं जिला ऊना में चार शिविर आयोजित किए गए।
उन्होंने बताया कि जागरूकता शिविर जिला ऊना की ग्राम पंचायत कलोह, ग्राम पंचायत कलरूही एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना और जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत बजौरा में आयोजित किए गए। इन शिविरों में 200 से अधिक लोगों को एचआईवी/एड्स के साथ-साथ टीबी, यौन संचारित संक्रमणों, हेपेटाइटिस बी-सी एवं नशे से बचाव पर भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर हिमाचल को एचआईवी/एड्स मुक्त बनाने की शपथ भी ली गई। शिविरों में एचआईवी रोकथाम से संबंधित प्रचार सामग्री का भी वितरण किया गया।