हिसार में शादी के 15 दिन बाद युवक लापता हो गया। घटना हांसी की बोगाराम कॉलोनी की है। पुलिस को दी शिकायत में गुमशुदा युवक मनोज की बहन ने बताया कि उसका भाई मनोज, जिसकी उम्र लगभग 30 साल है। वह 16 अप्रैल रात करीब 8 बजे से घर से लापता हो गया।
।
मनोज के पिता की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। घर से जाते समय वह अपनी मां को यह कह कर गया था कि वह कुत्तों को बिस्किट डालने के लिए जा रहा है। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

1 अप्रैल को हुई थी अरेंज मैरिज।
मनोज की हुई थी अरेंज मैरिज 1 अप्रैल 2025 को ही मनोज की शादी हुई थी। यह शादी अरेंज मैरिज थी, जिस कारण घर में खुशी का माहौल था। शादी के बाद सब कुछ सही चल रहा था। मगर 16 अप्रैल को मनोज घर से लापता हो गया। मनोज घर से जाते समय अपना मोबाइल साथ ले गया, जो अब बंद आ रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में किरण ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर सभी कोशिशें कर ली। अंत में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











