Mahendragarh Talwana Grandfather Grandson Attack Axe Sword Update | महेंद्रगढ़ में दादा-पोते को पीटा: खेत में गए थे, कुल्हाड़ी और तलवार से किया हमला, दादा की हालत गंभीर – Mahendragarh News

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में खेत में गए दादा पोते को कुछ लोगों ने पीट दिया। दादा अभी अस्पताल में भर्ती है। पोता को छुट्टी मिलने पर पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर कनीना सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तलवाना गांव निवासी नितिन ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह बीटेक थर्ड ईयर का स्टूडेंट है। वह 13 अप्रैल को लगभग साढ़े 9 बजे अपने दादा जयपाल सिंह के साथ बाइक से अपने खेत में गए थे। उसके कुछ समय बाद वहां पर अरुण कुमार, सुनीता, बबली, अरुण के साल हवाडी, सुनील और 10-15 अन्य लोग उनके साथ थे, वह उनको नहीं जानता।

यह लोग कुल्हाड़ी, तलवार, रॉड डंडा लिए हुए थे और हमारे ऊपर हमला कर दिया। वह जमीन पर गिर गया और उसकी जेब से मोबाइल छीन लिया और उसको लात घुसे मारे। उसके दादा जयपाल को भी इन लोगों ने बुरी तरह से पीटा। जब मैंने जोर से शोर किया तो वे लोग वहां से भाग गए और जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।

दादा की हालत गंभीर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने एम्बुलेंस के द्वारा उसे व उसके दादा को सेहलंग के सरकारी अस्पताल में लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया। उनके परिजनों ने उसको रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

वहीं उसके दादा जयपाल को महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। ज्यादा चोट होने के कारण उसके दादा को भी रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके दादा के वहां पर कई ऑपरेशन हुए। उसका दादा अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है। उसको छुट्टी दे दी गई है। उसने जाकर पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।