घरौंडा अनाज मंडी में रेड के दौरान जांच करती सीएम फ्लाइंग टीम।
करनाल जिले की घरौंडा की नई अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारा। टीम के साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, मापतोल विभाग और हैफेड के अधिकारी भी शामिल रहे। जांच के दौरान एक ट्रेडिंग कंपनी द्वारा किसान से खरीदे गए गेहूं के कट्टों में तय मापदंड से अध
।
शुक्रवार को मार्किट कमेटी फर्म को नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
34 क्विंटल गेहूं पहले ही हो चुका था
अशोक कुमार गौरव कुमार ट्रेडिंग कंपनी के बाहर एक किसान का 34 क्विंटल गेहूं पहले ही तोला जा चुका था। जिसे 68 कट्टों में भरा गया था। जब सीएम फ्लाइंग की टीम ने इन कट्टों का दोबारा वजन कराया, तो पाया गया कि कुछ कट्टों में तय मात्रा से करीब 400 ग्राम गेहूं ज्यादा भरा गया है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की और कहा कि कुल 9 किलो गेहूं मापदंड से अधिक निकला।

घरौंडा मंडी में जांच करती टीम व मौजूद आढ़ती।
दो अन्य कंपनियों में नहीं मिली कोई गड़बड़ी
जांच के दौरान सीएम फ्लाइंग टीम ने तीन ट्रेडिंग कंपनियों की जांच की। इनमें अशोक कुमार गौरव कुमार ट्रेडिंग कंपनी के अलावा मै. विग ट्रेडिंग कंपनी और मै. रघुनाथ सहाय ट्रेडिंग कंपनी शामिल थीं। बाकी दोनों कंपनियों में सब कुछ ठीक पाया गया। इन फर्मों के कट्टों में किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई।
नापतोल विभाग ने कांटे किए चेक, मिले ठीक
छापे के दौरान नापतोल विभाग की टीम ने तीनों फर्मों के कांटे भी जांचे। टीम में शामिल मापतोल विभाग के इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि सभी कांटे जांच में सही पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट जल्द ही उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि आगे की कार्रवाई तय की जा सके। मार्किट कमेटी के सचिव चंद्रप्रकाश ने बताया कि तय मापदंड से अधिक भराई के मामले में मै. अशोक कुमार गौरव कुमार ट्रेडिंग कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा।
नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कुरुक्षेत्र में गड़बड़ी के बाद घरौंडा में दबिश
बता दे कि बुधवार को कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में भी सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारा था, जहां एक-एक कट्टे में 5 किलो से लेकर 12 किलो तक गेहूं अधिक पाया गया था। इस खुलासे के बाद टीम ने अन्य मंडियों की ओर रुख किया और वीरवार को घरौंडा पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया।











