Bhiwani police arrested 9 years absconding accused helpful SPO dismissed | भिवानी पुलिस ने पकड़ा 9 साल से फरार आरोपी: देश के कई प्रदेशों में छिपा, मददगार एसपीओ भी गिरफ्तार, किया बर्खास्त – Bhiwani News

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया सुरेश

भिवानी की एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ ईशरवाल की टीम ने 2016 में जाट आरक्षण के समय में दर्ज 5 केसों में 9 साल से फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। आरोपी सुरेश अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हरिद्वार

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भिवानी के गांव बागनवाला निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी सुरेश पर थाना तोशाम में तीन केस दर्ज हैं। 21 फरवरी 2016 को केस संख्या 50 धारा 147, 149, 436, 188, 395, 450, 216 ए भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है। 21 फरवरी 2016 को ही केस संख्या 51 धारा 147, 149, 436, 427, 395, 450, 216 ए भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है। वहीं 22 फरवरी 2016 को केस संख्या 52 धारा 147, 148, 149, 188, 283, 332, 353, 395, 435, 436, 450, 427, 216ए भारतीय दंड संहिता के तहत थाना तोशाम में मामला दर्ज है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया सोमवीर

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया सोमवीर

एसपीओ करता था पुलिस से बचने में मदद आरोपी सुरेश को पुलिस टीम के द्वारा बचाने में उसका दोस्त गांव खरकड़ी मकवान निवासी सोमबीर मदद करता था। आरोपी सोमबीर वर्तमान में जिला पुलिस भिवानी में एसपीओ के पद पर कार्यरत था। एसपीओ सोमबीर आरोपी सुरेश का मित्र है। वहीं आरोपी सुरेश की गिरफ्तारी से बचने के लिए उसकी मदद करता था, आरोपी सोमबीर को भी जिला भिवानी में उसकी एसपीओ की सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस टीम के द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी सोमबीर व सुरेश को जिला कारागार भेज दिया।