pothole Free complain Hisar city Nagar Nigam| Mayor Praveen Popli | हिसार में सड़कों के गड्ढे होंगे ठीक: टॉल फ्री नंबर जारी; फोटो खींचकर लोकेशन के साथ भेजें, मेयर बोलें- मेरा सहयोग करें – Hisar News

हिसार मेयर प्रवीण पोपली पत्रकारों से बात करते हुए।

हिसार में नगर निगम ने मुख्यमंत्री आह्वान पर शहर को गड्‌ढा मुक्त करने की पहल की है। इस संबंध में नगर निगम हिसार ने एक टोल फ्री नंबर 9953558000 जारी किया है। इस नंबर पर लोकेशन के साथ सड़क पर किसी भी गड्ढे की फोटो भेज सकते हैं।

इस बारे में आज बुधवार को मेयर प्रवीण पोपली ने अधिकारियों के साथ चर्चा की और पत्रकारों को इसके बारे में बताया। मेयर ने कहा कि नगर निगम के द्वारा सड़कों गड्डा मुक्त बनाने अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत कंक्रीट की बनी सड़कों से की जाएंगी।

पोपली ने कहा कि सड़क यदि किसी ठेकेदार के द्वारा किए गए कार्य की रख-रखाव की समय अवधि में है तो ठेकेदार के द्वारा सड़क को ठीक करवाया जाएगा। अन्यथा, नगर निगम के द्वारा सड़क के गड्ढे ठीक किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि शहर की सभी सड़कों को गड्डा मुक्त बनाया जाए। इसके लिए शहरवासियों के सहयोग की अपेक्षा करता हूं।

हिसार नगर निगम में बातचीत करते मेयर प्रवीण पोपली।

हिसार नगर निगम में बातचीत करते मेयर प्रवीण पोपली।

लिखित में भी कर सकते हैं शिकायत मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि सड़कों में बने गड्ढों की शिकायत आप लिखित या वॉट्सऐप के माध्यम से नगर निगम कार्यालय में या मेयर कार्यालय में दे सकते हैं। इसके लिए नगर निगम के टोल फ्री नंबर पर लोकेशन सहित फोटो भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि शहरवासियों द्वारा गड्ढों की किसी भी माध्यम मिली शिकायतों का समाधान तुरंत प्रभाव से किया जाएगा।

मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि एक-एक करके सभी विषयों पर बैठक करके शहरवासियों की समस्याओं का समाधान किया जाएंगा। इन विषयों में प्रॉपर्टी टैक्स, जनस्वास्थ्य विभाग, सफाई शाखा, अकाउंट ब्रांच, तकनीकी शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक करके विषयों पर जानकारी लेकर भविष्य की योजनाएं बनाई जाएंगी।

हिसार नगर निगम का कार्यालय।

हिसार नगर निगम का कार्यालय।

मेयर ने कर्मचारियों की सराहना की इससे पूर्व मेयर प्रवीण पोपली ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आगमन पर नगर निगम द्वारा जो स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया था। इस पखवाड़े के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेशित किया कि इस कार्य को निरंतर जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान किए गए कार्यों पर समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा।