यमुनानगर जिले के गांव सुग में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 20 वर्षीय काजल के रूप में हुई है। काजल ने कल देर शाम अपने घर में चुन्नी से पंखे पर फंदा लगा लिया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे
।
एक साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार काजल की शादी 2024 में सुग गांव के प्रीतम से हुई थी, जो यमुनानगर की एक निजी एजेंसी में कार्यरत है। शादी के शुरुआती चार-पांच महीने ठीक रहे, लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करने लगे। काजल ने कई बार अपने मायके वालों को इस बारे में बताया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके कारण काजल ने घर में चुन्नी से पंखे पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
घटना के बाद काजल को पहले शर्मा अस्पताल और फिर गाबा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान मौजूद परिजन व पुलिस।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम यमुनानगर सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। बुड़िया थाना प्रभारी नर्सिंग ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर 4-5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि काजल मूल रूप से व्यासपुर के पास स्थित गांव फेरु वाली की रहने वाली थी। उसके चाचा संजू ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष के लोग किसी न किसी बहाने से काजल को लगातार परेशान करते रहे।












