Home Uttarakhand BRP -CRP के 955 पदों के लिए उत्तराखंड भर्ती प्रक्रिया ने चयन...

BRP -CRP के 955 पदों के लिए उत्तराखंड भर्ती प्रक्रिया ने चयन प्रक्रिया को जाना शुरू कर दिया – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खाली 955 पदों पर जिलेवार मेरिट तैयार कर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल को फिर से एक सप्ताह के लिए खोल दिया गया है। जिससे अभ्यर्थी मांगी गई समस्त शैक्षणिक जानकारी व कार्य अनुभव को पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर सके।

ट्रेंडिंग वीडियो

शिक्षा मंत्री ने कहा, भर्ती पिछले काफी समय से लटकी थी, इस भर्ती को शुरू करने के लिए कौशल विकास एवं सेवा योजन विभाग से पत्राचार किया गया। जिसके बाद सेवा योजन विभाग ने प्रयाग पोर्टल के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों का समाधान करते हुए शासनादेश में आंशिक संशोधन किया है। अब संशोधित शासनादेश के तहत भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी। प्रयाग पोर्टल पर आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों की जिलेवार मेरिट तैयार कर चयन किया जाएगा।

Uttarakhand News: तबादला एक्ट दरकिनार…तय समय पर पात्र कर्मियों की सूची जारी नहीं कर पा रहे विभाग