Punjab Ludhiana Vigilance Caught MCL Superintendent Engineer Sanjay Kanwar Bribe Case| Ludhiana Vigilance Raid News | लुधियाना नगर निगम का सुपरिटेंडेंट इंजीनियर गिरफ्तार: ठेकेदार से मांगा 10% कमीशन,रिकॉडिंग से हुआ खुलासा, विजिलेंस ब्यूरो ने की कार्रवाई – Ludhiana News

लुधियाना की विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया संजय कंवर।

लुधियाना में आज विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आज (सोमवार को) नगर निगम लुधियाना में तैनात सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (एसई) संजय कंवर को एक ठेकेदार से कमीशन के रुप में रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। खुलासा करते हुए राज्य विजलेंस ब्यूरो प्रवक्ता ने

.

पुनर्निर्माण परियोजना के लिए टेंडर से मांगा था हिस्सा

ठेकेदार ने विजलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उसने नेहरू रोज गार्डन, सिविल लाइन, लुधियाना में पुनर्निर्माण परियोजना के लिए टेंडर किया था। उक्त आरोपी एसई ने उसे यह टेंडर आवंटित करने के बदले में 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में रिश्वत मांगी। रिश्वत मांगने की बातचीत शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड कर ली थी और प्रमाण स्वरूप विजलेंस ब्यूरो को सौंप दी गई।

विजलेंस अधिकारी ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी एसई संजय कंवर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल सक्षम कोर्ट में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।