Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu Hamirpur Chamba Visit | हिमाचल CM पहले हमीरपुर, फिर चंबा जाएंगे: करोड़ों के प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; कल पांगी की महिलाओं को 1500 रुपए की कर सकते हैं घोषणा – Shimla News

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले दो दिन शिमला में नहीं मिलेंगे। वह कुछ देर में अपने गृह जिला हमीरपुर पहुंचेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री सुक्खू कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे और भारत रत्न डॉ. भीमराम अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार

.

हमीरपुर से सीएम सुक्खू दोपहर के वक्त चंबा जिला के लिए उड़ेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री धनवास, किलाड़ में दो दर्जन से भी ज्यादा प्रोजेक्ट जनता को समर्पित करेंगे और रात में यही रुकेंगे। अगले कल दुर्गम क्षेत्र पांगी में हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखा गया है।

महिलाओं के लिए 1500 की घोषणा कर सकते हैं सीएम सुक्खू

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुक्खू कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। खासकर जनजातीय क्षेत्र की 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए 1500-1500 रुपए की घोषणा मुख्यमंत्री कर सकते हैं।

रिटायरमेंट ऐज बढ़ाने पर ऐलान संभव

मुख्यमंत्री सुक्खू वित्तीय संकट को देखते हुए कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र एक साल बढ़ाने की भी घोषणा कर सकते हैं। यानी जिन कर्मचारियों ने 31 मार्च 2026 तक रिटायर होना है, उनकी रिटायरमेंट एक साल बाद की जा सकती है, क्योंकि डिप्टी सीएम की अध्यक्षता में गठित कैबिनेट सब कमेटी ने वित्तीय संकट कुछ समय तक टालने के लिए उम्र बढ़ाने का सुझाव दे रखा है। ऐसा करने से देनदारी खत्म नहीं होगी, लेकिन एक साल के लिए होल्ड जरूर होगी।