Jind safidon Ambulance driver attacked sword |Haryana | जींद में एम्बुलेंस ड्राइवर पर तलवार से हमला: डंपर चालक ने किया रास्ता बंद, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो चक्का-जाम की चेतावनी – Jind News

एम्बुलेंस ड्राइवर के सिर में लगी चोट के निशान।

जींद में सरकारी एम्बुलेंस के ड्राइवर पर डंपर चालक ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। एम्बुलेंस ड्राइवर के सिर में तलवार मार गई है, जिससे वह घायल हो गया। स्वास्थ्य विभाग की नेशनल हेल्थ मिशन एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपियों

नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी संघ के जिला प्रधान गौरव रोहिला ने बताया कि सफीदों में सरकारी एम्बुलेंस पर चालक रमेश एनएचएम के तहत लगा हुआ है। शनिवार की रात को रमेश सफीदों से पानीपत की तरफ जा रहा था। नहर के पास एक डंपर चालक ने अपने डंपर को गलत दिशा में लाकर रास्ता बंद कर दिया।

डंपर के ड्राइवर से मांगा रास्ता तो किया हमला

जब एम्बुलेंस ड्राइवर रमेश ने डंपर चालक से रास्ता देने को कहा, तो उस पर डंपर चालक और उसके साथियों ने हमला बोल दिया। इसमें उसके साथ मारपीट की गई और तेज हथियार से हमला किया गया। एम्बुलेंस ड्राइवर रमेश के सिर में गंभीर चोट आई हैं। उसे उपचार के लिए जींद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

सिर में लगी चोट का उपचार करवाता ड्राइवर।

सिर में लगी चोट का उपचार करवाता ड्राइवर।

सफीदों पुलिस को इसकी शिकायत करने के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरव रोहिला ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया से मुलाकात कर कहा है कि आरोपी हमलावरों की 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वह एम्बुलेंस की चाबी सिविल सर्जन को सौंप देंगे और एक भी चालक अपनी एम्बुलेंस नहीं चलाएगा।

डीएसपी को करवाया मामले से अवगत

इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की होगी। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ पालेराम कटारिया ने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारियों से बात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का अनुरोध किया जाएगा। सफीदों के डीएसपी और जींद के एसपी ऑफिस को पूरी स्थिति से अवगत करवा दिया गया है।