08:10 PM, 13-APR-2025
DC vs MI Live Score: मुंबई को दूसरा झटका
मुंबई को दूसरा झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को अपनी गुगली के जाल में फंसाया। वह 41 रन बनाकर आउट हुए। अब तिलक वर्मा क्रीज पर सूर्यकुमार यादव का साथ देने के लिए आए हैं।
07:55 PM, 13-APR-2025
DC vs MI Live Score: मुंबई को पहला झटका
मुंबई को पहला झटका विप्रज निगम ने दिया। उन्होंने रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 18 रन बना सके। अब क्रीज पर सूर्यकुमार यादव आए हैं।
07:31 PM, 13-APR-2025
DC vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू
मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं। पारी का पहला ओवर मिचेल स्टार्क फेंक रहे हैं।
07:07 PM, 13-APR-2025
DC vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट सब: कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा, कर्ण शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट सब: दर्शन नालकंडे, करुण नायर, समीर रिजवी, डोनोवेन फरेरा, दुशमंथ चमीरा।
07:02 PM, 13-APR-2025
DC vs MI Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि इस मैच में फाफ डुप्लेसिस नहीं खेलेंगे। वह चोटिल हैं। वहीं, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि उन्होंने एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।
06:12 PM, 13-APR-2025
DC vs MI Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
06:12 PM, 13-APR-2025
DC vs MI Live Score: सूर्या और तिलक से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
मुंबई की तरफ से रोहित के अलावा तिलक वर्मा और उप कप्तान सूर्यकुमार यादव भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। मुंबई को अगर जीत की राह पर लौटना है तो इन तीनों बल्लेबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। फिट होकर वापसी करने वाले बुमराह पहले मैच में बहुत खतरनाक नजर नहीं आए थे लेकिन पूरी उम्मीद है कि वह जल्द ही अपनी वास्तविक लय हासिल कर लेंगे। दिल्ली के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए उनका सामना करना बड़ी चुनौती होगी। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं लेकिन राहुल बहुत अच्छी फॉर्म में हैं। ऐसे में राहुल और बुमराह के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। दिल्ली कैपिटल्स का इस सत्र में अपने घरेलू मैदान पर यह पहला मैच होगा। उसने अपने पहले दो घरेलू मैच विशाखापत्तनम में खेले थे। कोटला की पिच में पिछले कुछ समय से ढेरों रन बनते रहे हैं और दिल्ली का वर्तमान टीम प्रबंधन इस तरह की पिच नहीं चाहेगा।
06:11 PM, 13-APR-2025
DC vs MI Live Score: अक्षर पटेल कर सकते हैं गेंदबाजी का आगाज
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कुलदीप को अभी तक टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर करार दिया है। कुलदीप ने अभी तक सभी मैच में चार ओवर का अपना कोटा पूरा किया है तथा उन्होंने छह रन प्रति ओवर से भी कम के इकोनॉमी रेट से आठ विकेट लिए हैं। निगम एक ऑलराउंडर हैं और उन्होंने अभी तक पांच विकेट लिए हैं। कप्तान अक्षर पटेल को अभी तक कोई विकेट नहीं मिला है। मुंबई के खिलाफ वह गेंदबाजी का आगाज कर सकते हैं क्योंकि रोहित को बाएं हाथ के स्पिनरों को खेलने में मजा नहीं आता है।
06:11 PM, 13-APR-2025
DC vs MI Live Score: रोहित के लिए मुसीबत बन सकते हैं स्पिनर्स
आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में एक हार से लय गड़बड़ा सकती है और मुंबई इंडियंस तो पिछले साल से चले आ रहे खराब प्रदर्शन में सुधार नहीं कर पाई है। पिछले साल उसकी टीम अंतिम स्थान पर रही थी। मुंबई के लिए रोहित की फॉर्म चिंता का विषय है जो अभी तक चार मैच में केवल 38 रन बना पाए हैं। दिल्ली के खिलाफ उन्हें अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे मंझे हुए स्पिनरों के अलावा अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाले विपराज निगम से कड़ी चुनौती मिलना सुनिश्चित है।
06:10 PM, 13-APR-2025
DC vs MI Live Score: बुमराह बनेंगे राहुल के लिए चुनौती
मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापसी कर चुके हैं और अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं। आगामी मैच में वह केएल राहुल के लिए चुनौती बन सकते हैं। दिल्ली की टीम ने टूर्नामेंट के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन किया है और इसलिए वह इस मैच में जीत के दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। दिल्ली की टीम की निगाह लगातार पांचवीं जीत हासिल करने पर होगी जबकि हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई की टीम छह मैच में पांचवीं हार से बचने की कोशिश करेगी।











