Baisakhi Snan 2025 Haridwar Police Issued Traffic Plan Entry Of Heavy Vehicles Banned In The City – Amar Ujala Hindi News Live

पुलिस ने बैशाखी स्नान पर्व के लिए यातायात प्लान जारी कर दिया है। शहर में शनिवार की रात 12 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित हो गया है। स्नान संपन्न होने तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रूट और पार्किंग स्थल तय करते हुए प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। एसपी यातायात जितेंद्र मेहरा ने बताया कि प्लान जारी कर सभी प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

Baisakhi Snan: हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी

वाहनों के लिए ये रहेगी व्यवस्था

– दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कोर कालेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक होकर अलकनन्दा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू में भेजे जाएंगे।

– अत्यधिक दबाव होने पर नारसन, मंगलौर, नगला इमरती, लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा, शनि चौक, मातृसदन पुलिया से बैरागी कैम्प पार्किंग में भेजे जाएंगे।

– दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव बढ़ने पर सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली चौक एनएच 344 होते हुए सहारनपुर बाईपास, छुटमलपुर बाईपास, बिहारीगढ़, मोहंड देहरादून, ऋषिकेश से आएंगे।

– दिल्ली मेरठ से आने वाले वाहनों का यातायात का दबाव बढ़ने पर नजीबाबाद जाने वाले वाहनों को मुजफ्फरनगर, नारसन, मंगलौर, नगलाइमरती, लक्सर, बालावाली, बिजनौर, नजीबाबाद से भेजे जाएंगे।

– मुरादाबाद, नजीबाबाद से देहरादून, ऋषिकेश से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर, चंडी चौकी, चंडी चौक से दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे।

– बड़े वाहनों को नजीबाबाद, चिड़ियापुर, श्यामपुर, 4.2 डायवर्ट किया जाएगा और गौरीशंकर नीलधारा में पार्क कराया जाएगा।

– देहरादून, ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपालीफार्म, रायवाला से होकर हरिद्वार आएंगे और लालजीवाला, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू में पार्क किए जाएंगे।

– देहरादून, ऋषिकेश से गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ से मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहनों को नेपालीफार्म, रायवाला चंडी चौक से एनएच 344 से मेरठ, दिल्ली भेजा जाएंगे। नजीबाबाद जाने वाले नेपालीफार्म, रायवाला, चंडी चौक, चंडी चौक होते हुए श्यामपुर से नजीबाबाद जाएंगे।