A person was beaten up in Mahindergarh due to old enmity Crime News updet | महेंद्रगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति के साथ मारपीट: जाति सूचक शब्द कहे, जान से मारने की धमकी दी, घर में घुसकर – Mahendragarh News

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को उसके घर में जाकर उससे मारपीट की। जाती सूचक शब्द कहे। पीड़ित की मानसिक स्थिति ठीक होने पर उसने शुक्रवार को सतनाली पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

गांव सोहला निवासी सुरेश ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। 26 मार्च को वह करीब शाम के 8:15 बजे अपने घर पर था। इस समय उसके पड़ोसी उत्तम व चिया लाठी डंडे लेकर हमारे घर में घुस गए। जिससे हमारी पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते उन्होंने उसको लाठी डंडों से मार पिटाई की।

जिससे उनके शरीर के कई जगह चोटें आई। जाति सूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।