गांव छुछकवास में स्वतंत्रता सेनानी पाला सिंह श्रद्धांजलि देते मंत्री पंवार व राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़।
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झज्जर के गांव छुछकवास का दौरा किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी पाला सिंह राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे। मंत्री पंवार
।
अब परिवार तक पहुंचाया जाता है पार्थिव शरीर
उन्होंने कारगिल युद्ध का जिक्र करते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शहीदों के सम्मान में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया था। अब शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके परिवार तक पहुंचाया जाता है। वर्तमान में शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए की राशि और सरकारी नौकरी दी जाती है। 1965 और 1971 की लड़ाई में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों में से 300 से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

स्कूल द्वार का लोकार्पण करते मंत्री पंवार व राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़।
1 हजार गांवों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा होगी
मंत्री ने गांवों के विकास की योजनाओं की भी जानकारी दी। प्रदेश के 1 हजार गांवों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा दी जाएगी। महिलाओं के लिए सांस्कृतिक केंद्र खोले जाएंगे। गांवों की फिरनियों को पक्का किया जाएगा। स्ट्रीट लाइट की विशेष व्यवस्था होगी। राज्य में 19 हजार से अधिक तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इनमें से 6 हजार तालाबों की पहचान की जा चुकी है।
दो गांव के लिए 11-11 लाख की घोषणा
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का विशेष ख्याल रखे हुए हैं। हर साल किसानों को किसान सम्मन निधि से सम्मानित किया जाता है। 12 करोड़ किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की सम्मान निधि राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने गांव बीड़ छुछकवास और इस्मलामगढ ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 11-11 लाख रुपए की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बेरी में किसी भी एक पार्क में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
प्रदेश में युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में युवाओं को बिना पर्ची खर्ची के सरकारी नौकरी मिल रही हैं। अब तक एक लाख 86 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। आने वाले समय मे सरकार 2 लाख और नौकरियां देने का काम करेगी।
स्कूल द्वार का लोकार्पण किया
मुख्य अतिथि विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का स्वागत करते हुए भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा नेताओं में स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति जो आदर भाव है, वो कहीं और नहीं हो सकता। पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार शहीदों को पूरा मान सम्मान दे रही है। गांव छुछकवास में स्वतंत्रता सेनानी पाला सिंह राजकीय प्राथमिक स्कूल के द्वार का लोकार्पण पाला सिंह के नाम से किया गया है।
इससे युवा पीढी को नई प्ररेणा मिलेगी।

कार्यक्रम में मंत्री कृष्ण लाल पंवार का स्वागत करते ग्रामीण।
पाला सिंह आजाद हिंद फौज के सिपाही थे
ओमप्रकाश धनखड़ कहा कि पाला सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज के सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने देश की आजादी में अपना योगदान दिया। धनखड़ ने कहा कि नेता जी सुभाषचंद्र बोस अफसर भी बने लेकिन उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार नहीं की और नौकरी से त्याग पत्र देकर आजादी की लड़ाई में कूद गए। उन्होंने अंडमान-निकोबार को आजाद करवाकर वहां आजाद भारत का झंडा फहराया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री रहते हुए गांवों में ग्राम गौरव पट्ट बनवाने का कार्य किया है, जिन पर स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और अन्य महान विभूतियों के नाम अंकित हैं।
कार्यक्रम में ये रहे शामिल
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी पाला सिंह की याद में समारोह का आयोजन कर यादगार बनाया, इससे हमारी तेजस्विता बढ़ती है। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, महिला विकास निगम की पूर्व चेयरमैन सुनीता चौहान, कार्यक्रम के आयोजक मनोज यादव, मनीष बंसल, महिपाल सिंह, हंसराज यादव, कुलदीप दलाल, निशांत यादव, मंडलाध्यक्ष राजपाल ङ्क्षसह, जयदेव सुहाग, एसडीएम रविंद्र यादव, एसीपी अनिल यादव, तहसीलदार जयवीर सिंह, बीडीपीओ राजाराम, डीईओ राजेश खन्ना, डीईईओ वीरेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।












