Fatehabad Tohana Elderly Farmer Dies Bullock | Cart Accident Weather | टोहाना में किसान की मौत: बैलगाड़ी पलटने से हादसा, खराब मौसम में खेत से चारा लाने गए थे – Tohana News

हरियाणा के टोहाना में एक हादसे में 67 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मौसम खराब होने से बुजुर्ग की बैलगाड़ी पलट गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बुजुर्ग रो तुरंत नागरिक अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव डांगरा के रहने वाले देवीचंद अपने खेत से पशुओं के लिए हरा चारा लेकर आ रहे थे। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे का समय था। देवीचंद लोहा खेड़ा रोड पर बैलगाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। मौसम की खराबी के चलते उनकी बैलगाड़ी पलट गई।

बैलगाड़ी पलटने से देवीचंद सड़क पर गिर गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन तुरंत देवीचंद को टोहाना के नागरिक अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है।

शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना की सूचना शहर पुलिस को दे दी है, पुलिस कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।