Rohtak MP Subhash Barala Congress Waqf Board Amendment Bill Muslim Haryana | रोहतक में कांग्रेस पर हमलावर हुए सांसद सुभाष बराला: बोले : विपक्ष आज विजन लैस व लीडर लैस, अंधियारे गलियारे में घूम रहे – Rohtak News

रोहतक के जाट भवन में पत्रकारों से बात करते हुए सांसद सुभाष बराला।

रोहतक में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई विजन नहीं है। आज कांग्रेस विजन लैस व लीडर लैस है। ना इनके पास दृष्टि और दृष्टिकोण है और नेता व नेतृत्व है। इसलिए कांग्रेस अंधियारे गलियारे में घूमने का क

सुभाष बराला ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल में मुस्लिम समाज का जो अधिकार बनता है, वो हक दिलाने के लिए बिल लाया गया है। इस बिल के माध्यम से भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रयास किया गया है। अव्यवस्था को दूर करने की कोशिश है। जैसे नागरिकता संशोधन बिल हो विरोध था, वैसे ही इसका हो रहा है। यह केवल राजनीतिक विरोध है, धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।

कार्यक्रम में सुभाष बराला को सम्मानित करते हुए कार्यकर्ता।

कार्यक्रम में सुभाष बराला को सम्मानित करते हुए कार्यकर्ता।

नागरिकता संशोधन बिल के दौरान भी विपक्ष ने किया था विरोध सुभाष बराला ने कहा कि जब नागरिकता संशोधन बिल को लेकर आए थे तो विपक्ष ने उसका विरोध किया था कि यह बिल मुस्लिम लोगों की सदस्यता को छीनने वाला कानून है। लेकिन आज तक क्या किसी भी नागरिक की नागरिकता को छीना गया। यह कानून दूसरे देशों में रहने वाले अप्ल संख्यक नागरिकों को नागरिकता देने के लिए कानून था।

कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला।

कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला।

किसानों को नहीं होने दी जाएगी परेशानी सुभाष बराला ने कहा कि अगर बरसात नहीं होती है तो इस बार अच्छी फसल हुई है। किसानों की फसल का एक एक दाना खरीदा जाएगा। बरसात के कारण अगर नुकसान होता है तो उसकी भरपाई की जाएगी। गेट पास की समस्या को लेकर कहा कि यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। कहीं कुछ परेशानी आती है तो उसका समाधान कर दिया जाएगा।

विधानसभा में दिशाहीन रहा विपक्ष का रवैया सुभाष बराला ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए दुर्भाग्य की बात है कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक देश में राज किया और आज वह विपक्ष का नेता भी नहीं चुन पाई। दो बड़े सेशन हो चुके है, पिछले दिनों बजट का सेशन हुआ, जिसमें दिशाहीन विपक्ष का रवैया देखने को मिला, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

कार्यक्रम में संबोधित करते सुभाष बराला।

कार्यक्रम में संबोधित करते सुभाष बराला।

20 अप्रैल को उचाना में मनाई जाएगी धन्ना सेठ की जयंती सुभाष बराला ने कहा कि उचाना में सर्वजातीय धर्म खाप की तरफ से निर्णय हुआ था कि भगत शिरोमणि धन्ना सेठ की जयंती 20 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसमें सीएम नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी खापों व संगठनों के सदस्यों को निमंत्रण दिया गया है।