Home Haryana Yamunanagar-kail-village-pm-Modi-rally-preparations-complete-update | यमुनानगर में पीएम की रैली की तैयारियां पूरी: थर्मल पावर...

Yamunanagar-kail-village-pm-Modi-rally-preparations-complete-update | यमुनानगर में पीएम की रैली की तैयारियां पूरी: थर्मल पावर प्लांट की तीसरी यूनिट का शिलान्यास, 60 हजार लोगों के आने की संभावना – Yamunanagar News

प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीसी पार्थ गुप्ता व रैली को लेकर चल रही तैयारियाें का दृश्य।

यमुनानगर जिले के गांव कैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी रैली के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने वीरवार को कार्यक्रम स्थल पर प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को दीनबंधु छोटूराम

40 एकड़ में मुख्य पंडाल, 96 एकड़ में पार्किंग

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम 170 एकड़ क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इसमें 40 एकड़ में मुख्य पंडाल और 96 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। तीन सार्वजनिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। ये करनाल-सहारनपुर हाईवे पर, छछरौली रोड पर और छछरौली रोड के सामने स्थित हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए विभिन्न जिलों से 10 एसपी, 29 डीएसपी और 75 इंस्पेक्टर सहित 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

ट्रैफिक नियंत्रण के लिए रूट डायवर्जन

वहीं जिले में 22 नाके लगाए जाएंगे। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कार्यक्रम स्थल पर 15 से अधिक मेडिकल पॉइंट बनाए जा रहे हैं। हर पॉइंट पर डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। इसके अलावा 25 एम्बुलेंस भी तैनात की जाएंगी। जिन किसानों की भूमि कार्यक्रम के लिए ली गई है, उन्हें फसल का उचित मुआवजा दिया जाएगा। लगभग 130 एकड़ भूमि के मुआवजे का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है।