Home Punjabi जालंधर में 19 वर्षीय युवक के घर हमला: 5 साल के बच्चे...

जालंधर में 19 वर्षीय युवक के घर हमला: 5 साल के बच्चे की मां से रिलेशन में था, इसी पर गुस्साए पति ने ईंट-पत्थर बरसाए – Jalandhar News

देर रात हुए हमले के बाद घर के बाहर इकट्ठा हुए युवक के परिवार वाले।

पंजाब के जालंधर में एक 19 साल के युवक को 5 साल के बच्चे की मां से प्यार हो गया, इसी पर गुस्साए महिला के पारिवारिक सदस्यों द्वारा युवक के घर पर हमला कर दिया गया। ये घटना मंगलवार देर रात भार्गव कैंप एरिया में हुई। जांच के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंच

.

दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे। देर रात जब उक्त युवक के घर पर हमला हुआ तो जांच के लिए थाना भार्गव कैंप की पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं थी। जिन्होंने पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर मामले में अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला बोली- बेटे से शादी के लिए मना किया तो किया हमला

भार्गव कैंप की रहने वाली शारदा ने कहा- हमारा 19 साल का बेटे की एक 5 साल के बच्चे की मां से बातचीत होती थी। उक्त महिला के पारिवारिक सदस्य मंगलवार को दोपहर घर पर आए और कहने लगे कि उनका बेटा उनकी बेटी के साथ रिलेशन में हैं।

महिला के परिवार वालों ने युवक के परिवार से कहा- हम अपनी बेटी का तलाक करवा देते हैं और आप हमारी बेटी को रख लो और साथ में उनके पांच साल के बेटे को भी रख लो। हम अपने जमाई से बेटी का तलाक करवा देते हैं। जब महिला ने मना किया तो उसके घर पर देर रात महिला के पारिवारिक सदस्यों द्वारा हमला कर दिया गया।

शारदा बोलीं- हमलावरों में पति भी था शामिल

शारदा ने कहा- हालांकि उक्त महिला का अपने पति के साथ कोर्ट केस चल रहा है। मगर फिर भी उक्त महिला के पति ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। शारदा ने बताया कि ये हमला मंगलवार रात करीब 11.30 बजे हुआ। पीड़ित परिवार ने मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग की। शारदा ने कहा- हमला करने आए आरोपियों में उक्त महिला का पति भी शामिल था।