Home Hindi किसान नेता डल्लेवाल को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, बढ़ा सियासी तनाव

किसान नेता डल्लेवाल को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, बढ़ा सियासी तनाव

September 09,2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर सामने आई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद किसान संगठनों में हलचल तेज हो गई है।

डल्लेवाल को हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर सामने आने के बाद किसान नेताओं और समर्थकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर पंजाब का राजनीतिक माहौल भी गरमा सकता है।

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के पीछे क्या वजह है और डल्लेवाल को कितने समय तक हाउस अरेस्ट रखा जाएगा, इसे लेकर स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।