Fatehabad-Tohana-ram-navami-celebration-shri-shyam-durga-seva-mandal-update | टोहाना में राम नवमी पर विशेष कार्यक्रम: मंडल सदस्यों ने मिलकर लगाया भंडारा, लोगों ने प्रसाद किया ग्रहण – Tohana News

टोहाना में प्रसाद वितरित करते हुए समिति सदस्य।

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में श्री श्याम दुर्गा सेवा मंडल ने श्रीराम नवमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। डांगरा रोड स्थित मंडल परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम पूजन से हुई। संस्था प्रधान मनोज गर्ग के नेतृत्व में कार्यक

वाटर कूलर की व्यवस्था की

संस्था प्रतिनिधियों ने श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि संस्था हर वर्ष मां दुर्गा का जागरण करती है। साथ ही गर्मी के मौसम में आम लोगों की सुविधा के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान श्री राम ने एक अच्छे पिता, पति, बेटा, भाई और राजा का दायित्व पूरी निष्ठा से निभाया।

राम नाम की महिमा का किया गुणगान

अपने पिता के दिए वचनों का मान रखते हुए राजपाठ को छोड़कर 14 वर्ष तक वनवास में रहे। भगवान श्री राम ने रावण को भी मारने से पहले धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया, लेकिन उसने अपने अहंकार के कारण राम से युद्ध किया। इस दौरान राम नाम की महिमा का गुणगान करते हुए सुंदर सुंदर भजन सुनाए गए।