5/April/2025 Fact Recorder
अमृतसर में गुरुद्वारा साहिब में नाबालिग 8 साल के लड़के से कुकर्म का मामला सामने आया है। यह घटना अमृतसर के अंतर्गत आने वाले भिंडीसैदां के गांव गल्लारगढ़ के गुरुद्वारा साहिब में घटी। पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार यह घटना कल शाम करीब 6 बजे कl करीब आधे घंटे बाद जब वह घर लौटा तो उसने अपनी मां से पेट दर्द की शिकायत की। जब वह शौचालय गया तो उसकी मां ने देखा कि उसके गुदा से खून बह रहा था। जब उससे इस बारे में पूछा गया तो उसने रोते हुए बताया कि राजा सिंह नाम का व्यक्ति उसे जबरन गुरुद्वारे के अंदर एक कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने तुरंत लड़के को सिविल अस्पताल लोपोके पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर के श्री गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी राजा सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि जसबीर सिंह के कहने पर ही यह अपराध किया गया है। जिसके चलते जसबीर सिंह का नाम भी एफआईआर में जोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों में आक्रोश इस घटना के बाद से क्षेत्र में भारी तनाव और रोष का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि धार्मिक स्थल में ऐसी घटना बेहद शर्मनाक है और प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में पूरी पारदर्शिता से जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।