Chaitra Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri Puja Vidhi Bhog Mantra History In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

लोडर


Chaitra Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri Puja Vidhi: नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की उपासना की जाती है। अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार देवी महागौरी भगवान शिव की अर्धांगिनी हैं और उनके साथ ही विराजमान रहती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस शुभ दिन पर मां महागौरी की पूजा कैसे की जाती है, कौन से मंत्रों का जाप किया जाता है और उन्हें क्या भोग अर्पित किया जाता है…

मां महागौरी का स्वरूप

पौराणिक कथाओं के अनुसार मां महागौरी श्वेत वस्त्र धारण करती हैं और उनका रंग अत्यंत गौरवर्ण होता है। चार भुजाओं वाली इस देवी को ‘श्वेतांबरधरा’ भी कहा जाता है। उनकी छवि अत्यंत शांत, कोमल और तेजस्वी मानी जाती है। एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में डमरू, तीसरे हाथ में अभय मुद्रा और चौथे हाथ में वरमुद्रा होती है। माना जाता है कि वे भक्तों को अन्नपूर्णा का वरदान देती हैं।

Kanya Pujan 2025: नवरात्रि पर कन्या पूजन के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, तभी मिलेगा पूर्ण फल

Chaitra Navratri Vrat Paran 2025: कब किया जाएगा चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण? जानें व्रत खोलने की सही तिथि




ट्रेंडिंग वीडियो

Chaitra Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri Puja Vidhi Bhog Mantra History in Hindi

2 5 का

मां महागौरी को लगाएं ये भोग
– फोटो : freepik



Chaitra Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri Puja Vidhi Bhog Mantra History in Hindi

3 5 का

मां महागौरी के मंत्र
– फोटो : Amar Ujala


मां महागौरी के मंत्र

मूल मंत्र:

वह सफेद वस्त्र पहने हुए था और सफेद वस्त्र पहने हुए थे

महान गॉड को महान गॉड को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

देवी स्तुति मंत्र:

देवी जो सभी प्राणियों में महागौरी के रूप में स्थित है।

“उसके प्रति आज्ञा


Chaitra Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri Puja Vidhi Bhog Mantra History in Hindi

4 5 का

मां महागौरी की पूजा विधि
– फोटो : freepik


मां महागौरी की पूजा विधि

  • अष्टमी के दिन प्रातः उठकर स्नान आदि करें और स्वच्छ एवं सफेद वस्त्र धारण करें।
  • मां महागौरी की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें और उन्हें भी सफेद वस्त्र पहनाएं।

Ram Navami 2025: इस राम नवमी ऐसे पाएं प्रभु की कृपा, हर समस्या होगी दूर


Chaitra Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri Puja Vidhi Bhog Mantra History in Hindi

5 5 का

Chaitra Navratri 2025 मां महागौरी की पूजा विधि
– फोटो : adobe


  • देवी महागौरी को सफेद फूल अर्पित करें और कुमकुम अथवा रोली से तिलक लगाएं।
  • इसके बाद मंत्रों का जाप करें और नारियल की मिठाई, हलवा व काले चने का भोग लगाएं।
  • अंत में माता की आरती उतारें और उनसे अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के अनुसार, ये घटनाएं देती हैं अच्छे दिन आने के संकेत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।