फाजिल्का में नशे के खिलाफ एसएसपी सख्त: रेड लाइट चौक पर खुद की नाकाबंदी, बोले-किसी की नहीं चलेगी बदमाशीl

4/April/2025 Fact Recorder

रेड लाइट चौक पर मौजूद एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ व अन्य।

फाजिल्का जिले के संजीव सिनेमा के नजदीक का रेड लाइट चौक में एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने नाकाबंदी की l पुलिस टीम के साथ पहुंचे एसएसपी ने कहा कि इलाके में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार सतर्क है और ऐसे में वह खुद जमीनी स्तर पर जायजा ले रहे हैं l जिससे गैरकान.

नशे के खिलाफ पुलिस अलर्ट

एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत पुलिस सतर्क है और वह खुद सुपरविजन कर रहे है l नाकाबंदी पहले से बढ़ा दी गई है l यही वजह है कि पुलिस ने जमीनी स्तर पर कार्यवाही करते हुए कई नशा तस्करों को पकड़ा है और नशे की रिकवरी भी की है l एसएसपी ने कहा कि आज वह खुद संजीव सिनेमा के नजदीक रेड लाइट चौंक में मौजूद है l जिससे लोगों में संदेश जाता है कि पुलिस अलर्ट है l

अब हर इलाके में पहुंचेंगे अधिकारी

इससे गैरकानूनी गतिविधि पर नकेल कसने में मदद मिलती है l उन्होंने कहा कि नशा तस्करी और गैर कानूनी गतिविधि के मामले में किसी को भी बख्श नहीं जाएगा, चाहे कोई भी हो l एसएसपी ने कहा कि बदमाशी नहीं चलने दी जाएगी और अब हर थाने के इलाके में अधिकारी पहुंचेंगे और नशे पर नकेल कसी जाएगी l वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है l जिसके लिए फाजिल्का डीएसपी क्राइम बरजिंदर सिंह को ट्रैफिक का चार्ज दिया गया है l