Home Haryana करनाल एनएच-44 पर दो टूरिस्ट बसों में भिड़ंत: यात्रियों में अफरा-तफरी, कैंटर...

करनाल एनएच-44 पर दो टूरिस्ट बसों में भिड़ंत: यात्रियों में अफरा-तफरी, कैंटर ड्राइवर ने अचानक लगाए ब्रेक, बड़ा हादसा टलाl

3/April/2025 Fact Recorder

हादसे के दौरान का दृश्य व क्षतिग्रस्त बस।

करनाल जिले में एनएच-44 पर सीएचडी सिटी के पास बुधवार आधी रात को बड़ा सड़क हादसा हो गया। दो टूरिस्ट बसें आपस में टकरा गई। जिससे बसों में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा तब हुआ, जब आगे चल रहे कैंटर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पहली

किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं

हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बसों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बसों को हाईवे से साइड में करवाया, जिससे यातायात प्रभावित न हो।

दिल्ली से मनाली और चंडीगढ़ जा रही थी बसें

जानकारी के अनुसार दोनों बसें दिल्ली से मनाली और चंडीगढ़ की ओर जा रही थीं। जैसे ही ये बसें करनाल के सीएचडी सिटी के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पहले बस कैंटर से टकराई और फिर पीछे से आ रही दूसरी बस उसमें घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बसों में बैठे यात्री हड़बड़ा गए।

झटके से खुली नींद, चारों तरफ मची अफरा-तफरी

हादसे के दौरान बस में मौजूद यात्री महावीर, गौरव, प्रवीण और अन्य ने बताया कि वे सभी सो रहे थे। अचानक एक तेज झटका लगा और टकराने की तेज आवाज आई। नींद खुली तो बस में चीख-पुकार मची हुई थी। जब नीचे उतरकर देखा तो सामने का नजारा डरावना था-दोनों बसें आपस में भिड़ी हुई थी और कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन घटना के बाद यात्री काफी डर गए थे।

जानकारी देते हुए यात्री व जांच करती पुलिस।

डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हाईवे पर बसें रुकी होने के कारण ट्रैफिक बाधित हो रहा था, जिसे देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बसों को साइड में करवाया। डायल-112 के पुलिसकर्मी सोनू ने बताया कि कैंटर ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने की वजह से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बसों को भारी नुकसान हुआ है।