Israna minor girl missing, Dahar village missing case, Sunariya village minor missing, Rohtak missing student | Update News | पानीपत में नाबालिग लड़की लापता: स्कूल से किताब लेने गई, बहन के घर रहती थी, जीजा बोले-पढ़ने में तेज, मोबाइल भी नहीं रखती – Matlouda News

पानीपत के थाना इसराना क्षेत्र में एक नाबालिग स्टूडेंट लापता हो गई। लड़की स्कूल की किताबें लेने गई थी। शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार साढ़े 17 साल की लड़की गांव डाहर में अपनी बहन के घर पर रह कर पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार को स्कूल से किताब लेने गई थी। शाम तक वापस न लौटने पर जीजा ने उसकी तलाश की।

पढ़ने में होशियार थी लड़की

जीजा ने बताया कि उनकी शादी गांव सुनारिया में हुई थी। उन्होंने साली का दाखिला अपने गांव के स्कूल में करवाया था। लड़की पढ़ाई में होशियार और लगनशील थी। वह मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल नहीं करती थी।

जीजा को अपहरण की आशंका

जब लड़की शाम तक घर नहीं लौटी, तो जीजा ने उसके पैतृक घर गांव सुनारिया (जिला रोहतक) में भी पता किया। वहां भी उसका कोई पता नहीं चला। जीजा को आशंका है कि उनकी साली का किसी ने अपहरण कर लिया है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस लड़की की तलाश में जुटी हुई है।