Punjab-Chandigarh weather and rain update; temperature forecast | पंजाब में तापमान 35 डिग्री से पार: बठिंडा सबसे ज्यादा गर्म, 7 अप्रैल तक मौसम रहेगा साफ, बारिश का अलर्ट नहीं – Punjab News

पंजाब और चंडीगढ़ में अब गर्मी बढ़ेगी। पंजाब में तापमान 35 डिग्री को पार कर गया है।

पंजाब में मौसम बदल रहा है। एकदम गर्मी बढ़ने लगी है। सुबह-शाम भले ही ठंड है, लेकिन दोपहर में गर्मी पूरे तेवर दिखा रही है। 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अब औसत अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। ब

.

100 फीसदी बारिश हुई कम

मौसम विभाग के मुताबिक, छह अप्रैल तक चंडीगढ़ और पंजाब में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। किसी तरह की बारिश और आंधी का अलर्ट नहीं है। हालांकि, तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की स्थिति है। वहीं, दिल्ली-अंबाला और अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर मौसम साफ रहेगा। किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। जहां तक बारिश की बात है, तो पंजाब में अप्रैल महीने में 100 फीसदी कम बारिश हुई है। पहले 0.1 एमएम बारिश होती थी, जबकि इस बार 0.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

सात दिन राज्य में ऐसा रहेगा मौसम।

सात दिन राज्य में ऐसा रहेगा मौसम।

अब स्कूल सुबह आठ बजे से लगेंगे

गर्मी बढ़ने के साथ ही पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों का समय बदल गया है। सभी सरकारी प्राइमरी, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल अब सुबह 8 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे। जबकि मार्च महीने में यह समय 8:30 बजे से 2:30 बजे तक था। यह आदेश 30 सितंबर तक लागू रहेंगे। हालांकि, जब गर्मी ज्यादा बढ़ेगी, तो विभाग समय के अनुसार फैसला लेगा। वहीं, जरूरत पड़ी तो आने वाले समय पंजाब सरकार अपने सुविधा केंद्रों व दफ्तरों के सुबह लगने के समय भी बदलाव कर सकती है। ताकि लोगों प्रकार की दिक्कत न उठानी पडे। इस पर भी विचार चल रहा है।