महेंद्रगढ़ में ओवरलोड वाहन की जांच।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आज आरटीआई, सीएम फ्लाइंग व माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसमें लगभग एक दर्जन डंपरों को इंपाउंड किया गया और उन पर लाखों रुपए का जुर्माना किया गया। वहीं एक स्कूल बस का भी चालान किया
।
मंगलवार को अटेली मोड टी-प्वाइंट के समीप कनीना में आरटीए, सीएम फ्लाईंग व माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दर्जनभर ओवर लोड वाहनों को काबू कर करीब 4 लाख का जुर्माना लगाया गया। वहीं एक स्कूल बस को भी लापरवाही के चलते 6 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

ओवरलोड वाहनों पर टीम कार्रवाई करती हुई।
आरटीए विभाग के सहायक निरीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 12 वाहनों को जब्त कर बाडे में रोका गया, जिन पर लगभग 4 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, ई-रवाना व कांटा पर्ची में अंतर मिलने पर 3 वाहनों का माइनिंग का भी चालान किया गया है। टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई को लेकर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
वाहन चालक विभिन्न सड़क मार्ग से अपने वाहनों को निकालने की कोशिश की। टीम सदस्यों ने बताया कि जुर्माना राशि अदा करने के बाद वाहनों को बाडे से रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर टीम में शामिल सीएमएफएस के लीलाराम,सचिन कुमार, माइनिंग विभाग से निरीक्षक मनीषा सहित अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।












