Accident Constructing Flyover In Panipat; Asandh Road Haryana| Rajasthan | पानीपत में फ्लाईओवर बनाते वक्त हादसा: बोरवेल मशीन में फंसने से हेल्पर की मौत, राजस्थान के श्रमिक का फंसा था कपड़ा – Panipat News

शव को सिविल अस्पताल ले जाने के लिए उठाते साथी श्रमिक।

पानीपत शहर में असंध रोड पर फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान एक हादसा हो गया। जहां बोरवेल मशीन में फंसने से एक हेल्पर की मौत हो गई। वह मशीन पर चार लोगों के साथ काम कर रहा था। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की आगामी

मिली जानकारी के अनुसार]असंध रोड पर फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है। राजस्थान का अजय (22) चार अन्य लोगों के साथ बोरवेल मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान मशीन में कपड़ा फंस गया। अजय चलती मशीन से कपड़ा निकालने लगा। इसी बीच वह मशीन में फंस गया। उसके साथ काम करने वाले दूसरे साथी उसको बाहर निकालकर एक अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।