mansa-congress-protests-cm-mann-comments-balkaur-singh-criticizes-rahul-gandhi-remarks | मानसा में सीएम मान के खिलाफ कांग्रेस का विरोध: राहुल गांधी पर टिप्पणी से भड़के, सिद्धू मूसेवाला के पिता भी शामिल – Mansa News

मानसा में मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

पंजाब के मानसा जिले में जिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी है। प्रदर्शन में शामिल सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मुख्यमंत्री की आल

.

अनुचित भाषा का इस्तेमाल

बलकौर सिंह ने कहा कि मान एक संवैधानिक पद पर हैं और उन्हें बोलने से पहले सोचना चाहिए। बलकौर सिंह ने याद दिलाया कि इससे पहले भी मान ने प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भद्दी शब्दावली की कड़ी निंदा की।

सीएम की टिप्पणियों की निंदा

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी, कि अगर मुख्यमंत्री अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं रखेंगे, तो उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कांग्रेस के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह गंगवाल ने भी मुख्यमंत्री की टिप्पणियों की निंदा की।