![]()
हरियाणा के पंचकूला में साइबर ठगों ने एक महिला को ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 61 लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता, जो पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में रहती हैं, ने
।
कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम ‘कव्या सिंह’ बताया और ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का लालच दिया। पहले तो पीड़िता ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन लगातार कॉल और मैसेज आने के बाद उन्होंने 10 दिसंबर 2024 को एक लिंक के माध्यम से ‘INDO THAI’ नाम का ऐप डाउनलोड कर लिया।
एक महीने के अंदर ही 61 लाख 24 हजार ठगे ठगों के निर्देशानुसार, उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपए का निवेश किया। दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच उन्होंने करीब 61 लाख 24 हजार 149 रुपए विभिन्न खातों में जमा करवा दिए। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो ठगों ने 30 लाख रुपए अतिरिक्त टैक्स के रूप में जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई है। पीड़िता ने तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई और बाद में पुलिस को अपना बयान दिया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।










