07:47 AM, 29-2025
शनीशकहि अमावस्या और सूर्य ग्राहन: शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण का विशेष संयोग
शनिश्चरी अमवस्या पर सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, भूलकर भी न करें ये काम, अन्यथा हो सकती है परेशानी
07:39 AM, 29-2025
Solar Eclipse 2025 Do’s And Dont: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए?
- सूतक काल शुरू होने से पहले ही दूध, दही, पानी और अन्य खाद्य पदार्थों में तुलसी या कुशा डाल दें, ताकि वह दूषित न हों।
- इस अवधि में मूर्तियों का स्पर्श नहीं करना चाहिए, लेकिन धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया जा सकता है।
- ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए।
- ग्रहण में मंत्र जाप करने से नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।
- इस समय तर्पण, श्राद्ध, जप, हवन और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।
- ग्रहण समाप्त होने पर मंदिर की सफाई करें और पूजा-अर्चना के बाद दान करें।
Surya Grahan 2025 Rules: साल के पहले सूर्य ग्रहण पर गलती से भी न करें ये काम, दूर रहेंगे बुरे प्रभाव
07:17 AM, 29-2025
Solar Eclipse 2025 Do’s And Don’ts: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें
- ग्रहण के समय मंदिरों में मूर्तियों को स्पर्श करने से बचें।
- ग्रहण काल में भोजन पकाना और खाना उचित नहीं माना जाता। हालांकि, छोटे बच्चों, बीमार और बुजुर्गों के लिए इस नियम में ढील दी जा सकती है।
- ग्रहण काल के दौरान शरीर पर तेल मालिश नहीं करनी चाहिए।
- साथ ही नाखून काटने और बाल कटवाने से भी बचना चाहिए।
- इसके अलावा कैंची, सुई-धागे और धारदार वस्तुओं का उपयोग न करें।
Surya Grahan 2025 Rules: साल के पहले सूर्य ग्रहण पर गलती से भी न करें ये काम, दूर रहेंगे बुरे प्रभाव
07:07 AM, 29-2025
Surya Grahan Jyotishiya Prabhav:सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय प्रभाव
सूर्य ग्रहण मीन राशि में शनि के गोचर के साथ हो रहा है, जिससे मीन, कन्या, धनु और मिथुन राशि पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान मानसिक तनाव, ऊर्जा परिवर्तन, करियर में उतार-चढ़ाव और आत्मचिंतन की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। आध्यात्मिक साधना, मंत्र जाप और दान लाभकारी होंगे, जबकि नए कार्यों और बड़े फैसलों से बचने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के प्रभाव से राजनीति, अर्थव्यवस्था और मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Surya Grahan 2025: साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर हो सकता है असर, रहें सतर्क
06:45 AM, 29-2025
Lucky Rashi On Surya Grahan: सूर्य ग्रहण किस राशि को देगा शुभ परिणाम
सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव मकर राशि वालों पर पड़ेगा। इस राशि वालों का ग्रहण के प्रभाव से अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी।
06:43 AM, 29-2025
How Many Surya Grahan in 2025: साल 2025 में कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे
साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 29 मार्च को लग रहा है और दूसरा 21 सितंबर को लगेगा।
06:39 AM, 29-2025
Surya Grahan Mantra Jaap: सूर्य ग्रहण के दौरान करें इस मंत्र का जाप
सूर्य ग्रहण के दौरान, ओम हरीम घरीनी सूर्या आदित्य: श्रीम मंत्र का जाप कर सकते हैं। ये भगवान सूर्य का मूलमंत्र माना जाता है। इसके साथ ही ओम सूर्य नमह या फिर ओम आदित्य चा सोमाया मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
06:38 AM, 29-2025
Kahan Kahan Dikhega Surya Grahan: सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा
Surya Grahan Live Streaming: लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, यहां देखें लाइव नजारा
06:24 AM, 29-2025
How Surya Grahan Occur : कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी को पृथ्वी तक पहुंचने से आंशिक या पूरी तरह रोक देता है। इससे दिन के समय कुछ समय के लिए अंधेरा छा सकता है।
Surya Grahan 2025: आज लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल और इसका प्रभाव
06:17 AM, 29-2025
Surya Grahan 2025 Sutak Time: सूर्य ग्रहण 2025 सूतक समय
सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। शास्त्रों में सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। सूतक काल के शुरू होने पर मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ करना वर्जित हो जाता है।











