Faridkot 3 Smuggler Arrest Drugs Cash Recovery News Update | फरीदकोट में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार: 55 हजार कैश समेत हेरोइन बरामद, अलग-अलग मामलों में कार्रवाई – Faridkot News

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

फरीदकोट में जिला पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 518 ग्राम हेरोइन, नशीले पाउडर, कंप्यूटर काटे, 2 मोबाइल और 54 हजार 880 रुपए की ड्रग मनी के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की

.

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले ही फरीदकोट सिटी पुलिस ने 253 ग्राम हेरोइन और कंप्यूटर कांटे के साथ संजीव कुमार टीटू नामक एक नामी तस्कर को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पूछताछ के आधार पर अब उसके साथी फरीदकोट के मोहल्ला तेलियां के रहने वाले नशा तस्कर अमर खन्ना को गिरफ्तार किया गया है, जिससे 261 ग्राम हेरोइन और 54,880 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है।

जानकारी देते हुए एसपी जसमीत सिंह।

जानकारी देते हुए एसपी जसमीत सिंह।

इसी तरह कुछ दिन पहले सीआईए स्टाफ ने जैतो के गांव चंदभान के पास से एनकाउंटर के बाद लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े एक आरोपी सुरिंदर कुमार उर्फ गगनी को गिरफ्तार किया था, जिसे अब पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा एक जगह पर छिपाई हुई 257 ग्राम हेरोइन, कंप्यूटर कांटा और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

इसके अलावा एक अन्य मामले में थाना सिटी फरीदकोट-2 की टीम ने 9.45 ग्राम नशीले पाउडर के साथ फरीदकोट के रहने वाले मनप्रीत सिंह उर्फ शीलू को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि संजीव कुमार उर्फ टीटू और अमर खन्ना की गिरफ्तारी से पुलिस ने फरीदकोट शहर में व्यापक स्तर पर चल रही नशा तस्करी पर नकेल कसी है। उन्होंने कहा कि पिछले 7 माह के दौरान पुलिस द्वारा 237 केस दर्ज करके 434 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।