उत्तराखंड समाचार सील मद्रास के बच्चे पास के स्कूलों में भर्ती हो जाएंगे – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

प्रदेश में इन दिनों बिना मान्यता चल रहे मदरसों के खिलाफ शासन-प्रशासन का अभियान जारी है। करीब डेढ़ सौ मदरसे सील किए जा चुके हैं। जिलों में प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि यदि इनमें पढ़ रहे छात्र सामान्य शिक्षा के लिए किसी संस्था में पंजीकृत नहीं हैं तो उनके निवास स्थान के निकट के सरकारी विद्यालय में उनका दाखिला कराया जाए।

ट्रेंडिंग वीडियो

अल्पसंख्क कल्याण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक देहरादून में 43 अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं। इसके अलावा हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भी कई अवैध मदरसे सील किए गए हैं।

Roorkee: आरआर सिनेमा में संचालित तीन स्पा सेंटरों पर छापा, पुलिस को देखते ही मची अफरा-तफरी, तस्वीरें

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सभी जिलों में सील किए गए अवैध मदरसों की संख्या करीब 150 है। विभिन्न जिलों में जिला प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है कि मदरसों के वे बच्चे जो किसी सामान्य शिक्षा के लिए किसी संस्था में पंजीकृत नहीं हैं शिक्षा से वंचित न रहें।