हरिद्वार न्यूज जोड़े को अलग करने के बाद अलग हो गया है युवाओं में जहर खाया गया है, प्रेमिका घर में मृत्यु हो गई – हरिद्वार समाचार

हरियाणा के एक युवक ने युवती से लिव इन टूटने के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और युवती के घर पहुंच गया। तबीयत बिगड़ने पर युवती के परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो

पुलिस के अनुसार, अंकुश उर्फ अंकित (37) पुत्र गोवर्धन निवासी राजेश कॉलोनी कुरुक्षेत्र हरियाणा यहां एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। दो साल से वह एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। कुछ समय पहले दोनों अलग हो गए थे। एक हफ्ते पहले युवती अपने घर चली गई।

Haridwar News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया, मुकदमा दर्ज

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात अंकुश उर्फ अंकित जहरीला पदार्थ खाकर युवती के घर पहुंच गया। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवती के परिजन उसे भूमानंद अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। युवती के घर पहुंचकर युवक ने जहर खाया था। मामले की जांच की जा रही है।