Bike missing from warehouse Jhajjar lowakhurd person police fir crime update | झज्जर में गोदाम से बाईक गायब: अपने ही गांव में खुले कंपनी गोदाम में करता था ड्राईवर की नौकरी – Jhajjar News

झज्जर जिले में आए दिन वाहन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बीते दिन एक कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करने वाले व्यक्ति की बाईक कंपनी के गोदाम के गेट के सामने से ही अज्ञात चोर उठा ले गए। व्यक्ति अपनी ड्यूटी पर था रात को जब वापस आया तो उसकी बाईक नहीं मिली। वही

झज्जर जिले के गांव लोवाखुर्द निवासी पूर्ण अपने गांव में नीजि कंपनी के गोदाम में ड्राईवर की नौकरी करता है। व्यक्ति ने बताया कि वह हर बार अपने ही गोदाम के गेट के पास मोटरसाईकिल को खड़ी करके गाड़ी का चक्कर लगाने जाता हूं। 24 मार्च को भी गोदाम पर ड्यूटी पर आया और गाड़ी का चक्कर लगाकर देर रात 25 को पहुंचा तो वहां से बाईक गायब मिली।

व्यक्ति की बाईक उसी के गांव में बने एक नीजि कंपनी के गोदाम के गेट के पास से गायब हुई है। उसने बताया कि गोदाम गांव से थोड़ा दूर है हर रोज वह अपनी बाईक पर काम पर जाता है। उस दिन भी वह गोदाम में अपनी ड्यूटी करने गया था और वापिस आया तो बाईक ही गायब मिली। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं एक युवक आशीश कुमार ने बहादुरगढ़ से अपनी स्कूटी चोरी होने पर ऑनलाईन एफआईआर दर्ज कराई है।