{“_id”:”67e22b728267d27ccf083066″,”slug”:”kunal-kamra-row-khar-police-summons-to-kunal-kamra-to-appear-he-is-not-in-mumbai-right-now-2025-03-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kunal Kamra Row: खार पुलिस का कुणाल कामरा को समन, 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया; कॉमेडियन फिलहाल मुंबई में नहीं”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}

कुणाल कामरा
– फोटो : X/@kunalkamra88
विवादित बयान देकर फंसे स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। विवाद के बीच खार पुलिस ने कुणाल कामरा के घर समन भेजकर उन्हें आज सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है। कुणाल फिलहाल मुंबई में नहीं हैं। इससे पहले MIDC पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान कुणाल कामरा की टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की थी। मामले को आगे की जांच के लिए खार पुलिस को सौंप दिया गया है।












