सिरसा जिले के गांव मंगाला के पास हुए एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त बाइक।
सिरसा जिले में मंगाला-माघो सिराना रोड पर सोमवार को गांव मंगाला के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। एक्सीडेंट में एक बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरे की भी हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
।
सोमवार शाम करीब साढे 3 बजे के आसपास हुआ। सूत्रों की मानें तो नीलगाय के आगे से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ा गया और यह हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार मृतक युवक सिरसा के जमाल गांव का रहने वाला है। दोनों ही हरियाणा नंबर एचआर 24Z 3458 और एचआर 44J 1866 हीरो स्पलेंडर बाइक है। एक्सीडेंट में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों ही बाइक सवार युवकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह दोनों बाइक सवार आमने-सामने से आ रहे थे। दोनों ही आपस में भीड़ गए। दोनों बाइक रोड के पास ही गिर गए और उनको सिर पर गहरी चोट आई है। वहां से गुजर रहे लोगों ने उनको देखा तो डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल में भेजा गया।

सिरसा जिले में गांव मंगाला के पास हुए एक्सीडेंट के बारे में जानकारी देते हुए राहगीर।
युवकों के पास नहीं मिली कोई पहचान आईडी
लोगों ने बताया कि दोनों बाइक सवार युवकों के पास कोई आईडी नहीं थी। उनके पास जो फोन था, उस पर लॉक लगा था। ऐसे में फोन का लॉक नहीं खुला। अगर फोन का लॉक खुल जाता तो उसी समय युवकों के परिवार वालों को सूचना मिल सकती थी। एक बाइक भी हादसे के बाद पंचर मिली।












