Gurugram Update BJP Mandal Presidents Meeting Gurukamal | गुरुग्राम में राव नरबीर को रखा माइक से दूर: भाजपा मंडल अध्यक्षों की मीटिंग, मोहनलाल बड़ौली बोले- समालखा में होगा प्रशिक्षण – gurugram News

गुरुग्राम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों की मीटिंग में मौजूद

गुरुग्राम स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ और कैबिनेट मंत्री राव नर

इस बैठक में खास बात ये रही कि संगठन की मीटिंग में केवल संगठन से जुड़े नेताओं ने ही संबोधित किया, जबकि सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर को माइक से दूर रखा।

दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान कई मौकों पर कैबिनेट मंत्री का बड़बोलापन सामने आया था। खासकर दौलताबाद गांव की जनसभा में जिस तरह से गांव वालों को खरी खोटी सुनाई थी। माना जा रहा है कि उनके उस भाषण से न केवल वार्ड नंबर 6 बल्कि आसपास के वार्ड से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह संगठन की बैठक थी और पदाधिकारियों को ही संबोधित करना था।

समालखा में होगा मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के लिए 3 और 4 अप्रैल को समालखा में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसके बाद बूथ समितियों का गठन किया जाएगा। एक बूथ पर 11 सदस्य नियुक्त होते हैं।

जिला कार्यकारिणी बाद में बनेगी

प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद जिलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। जिला कार्यकारिणी बनने के बाद शक्ति केंद्रों का भी गठन किया जाएगा। मोहनलाल बड़ौली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा कर उपस्थित साथियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।