Jalandhar Couple missing under suspicious circumstances update | Jalandhar | Punjab | जालंधर में संदिग्ध हालातों में दंपत्ति लापता: घर से नकोदर में धार्मिक स्थान पर माथा टेकने निकले थे दोनों, पुलिस जांच में जुटी – Jalandhar News

पंजाब के जालंधर में एक घर धार्मिक स्थल पर जाने के लिए निकले पति पत्नी संदिग्ध हालातों में लापता हो गए। इसे लेकर पीड़ित द्वारा द्वारा थाना डिवीजन नंबर-8 में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पहले तो परिवार द्वारा दोनों की अपने तौर पर तलाश की गई, मगर कुछ हाथ नह

.

मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति पत्नी की एक साल पहले ही शादी हुई थी। नकोदर स्थित धार्मिक स्थान पर माथा टेकने का कहकर दोनों घर से निकले थे। जिसके बाद से दोनों का कोई अता पता नहीं है। पुलिस फिलहाल मामले में दोनों के मोबाइलों की लोकेशन निकलवा रही है। जिससे कुछ सुराग हाथ लग सकें।

फोन कर भाई ने दी थी जानकारी, उसके बाद से फोन बंद

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित न्यू हरदयाल नगर (लम्मा पिंड) के रहने वाले बलजीत सिंह ने कहा- उनका भाई गुरजीत सिंह बैंक में इंटरव्यू देने के लिए गया हुआ था। वहां से वह अपनी पत्नी आशू के साथ वह नकोदर में धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए गए थे। इसकी जानकारी पीड़ित ने भाई को फोन कर दी थी।

मगर उसके पास से उसका कोई अता पता नहीं था। दोनों के मोबाइल नंबर पर कॉल भी किया गया, मगर दोनों का फोन बंद आ रहा था। परिवार द्वारा अपने तौर पर कोशिश के बाद जब कुछ नहीं पता चला तो तुरंत मामले की जानकारी पुलिस दो गई। परिवार द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई गई है।