लड़की अंबेडकर नगर अखिलेश में अपनी छाती के लिए स्कूल की थैली को जलाने वाली छत के नीचे से भाग गई।

यूपी के अंबेडकरनगर में तीन दिन पूर्व हुई बुल्डोजर कार्रवाई के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक प्राथमिक विद्यालय की छात्रा आग से जल रहे छप्पर के नीचे से भागती हुई निकलती है। उसके हाथ में स्कूल बैग था। उसे उसने सीने से लगा रखा था। वीडियो सामने आया तो लोग बच्ची के लगन को सराह रहे हैं। उसे भविष्य में सफल होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो

मामला जलालपुर तहसील के अरई गांव का है। यहां तीन दिन पहले प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। झोपड़ियां हटाते समय एक झोपड़ी के छप्पर में आगद लग गई। अधिकारी उसे बुझाने में जुट गए। लेकिन, उस समय वहां पर एक बच्ची ऐसी भी थी, जिसे अपने भविष्य की चिंता सता रही थी। उसे महसूस हुआ कि यदि झोपड़ी के अंदर रखा उसका स्कूल बैग यदि आग से जल गया तो वह आगे की पढ़ाई कैसे कर सकेगी। घरवाले पता नहीं दोबारा पुस्तक खरीद सकेंगे या नहीं।

यह भी पढ़ेंः- UP News: शहीद के बेटे की मौत पर हंगामा; अधिकारी ने बाल मुंडवाकर किया बेइज्जत…, परिजन बोले-रोज करते प्रताड़ित

मन में यही सोचते हुई वह तेजी से झोपड़ी के अंदर भागी मौजूद लोग जह तक कुछ समझ पाते बच्ची सीने से लगाए हुए स्कूल बैग लेकर बाहर भागती हुई दिखाई दी। जान की परवाह किए बगैर स्कूल बैग को सीने से लगाए बच्ची के इस दृश्य को जिसने भी देखा वह स्तब्ध रह गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग अपने-अपने कमेंट दे रहे हैं।

बच्ची अपनी किताबें बचाने के लिए भागने पर मजबूर-अखिलेश

वीडियो पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट से शेयर करके सरकार को निशाने पर लिया। लिखा कि, ‘अंबेडकरनगर के एक प्रशासनिक अधिकारी अपनी शान दिखाने के लिए लोगों की झोपड़ियां गिरा रहा है। एक बच्ची अपनी किताबें बचाने के लिए भागने पर मजबूर है। ये वही भाजपाई लोग हैं, जो कहते हैं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’।

सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट तक निःशुल्क शिक्षा और रहने की सुविधा मिलेगी

सपा मुखिया ने आगे लिखा कि बच्ची की पढ़ाई के प्रति इस लगन को देखकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक फैजाबाद के पूर्व चेयरमैन रामशकल यादव ने पहल की है। आलापुर स्थित श्रीकृष्णा चिल्ड्रेन सेंट्रल एकेडमी रामनगर के प्रबंधक राजित राम यादव और प्रिंसिपल राधेश्याम गुप्ता ने अनन्या को सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट तक निःशुल्क शिक्षा और रहने की सुविधा देने की घोषणा की है।