Home Breaking रोहतक बार एसोसिएशन के नए प्रधान का फरमान: दुकानों व कैंटीन की...

रोहतक बार एसोसिएशन के नए प्रधान का फरमान: दुकानों व कैंटीन की होगी बोली, नए चैंबरों को लेकर मांगी अपत्ति – Rohtak News

22/March/2025 Fact Recorder 

रोहतक बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्‌डा व महासचिव राजकरण पंघाल।रोहतक बार एसोसिएशन के नए प्रधान दीपक हुड्डा ने नए चैंबरों को लेकर वकीलों से शिकायत मांगी है। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह 31 मार्च शाम 5 बजे तक दे सकता है। वकीलों को लिखित में शिकायत देनी होगी, ताकि उसका रिकॉर्ड रखा जा सके।दीपक हुड्डा ने बताया कि शिकायत चैंबर के गलत अलाटमेंट, चैंबर का अधिक शुल्क वसूलने और चैंबर के ड्रा में किसी भी प्रकार की विसंगति से संबंधित हो सकती है। बार एसोसिएशन की नई डायरेक्ट्री के लिए भी वकीलों से 30 अप्रैल तक नवीनतम फोटो कार्यालय में जमा कराने के लिए कहा गया है।

बार परिसर की दुकानों व पार्किंग स्थल की दोबारा होगी बोली बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि बार परिसर में स्थित दुकानों व पार्किंग स्थल की दोबारा बोली होगी। इस संबंध में 25 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। बार परिसर में स्थित कई दुकानदार या कैंटीन संचालक और पार्किंग ठेकेदार या तो कोई किराया नहीं दे रहे या बहुत ही कम किराया दे रहे हैं, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है।रोहतक बार एसोसिएशन।

दुकानदारों से वसूला जाएगा बकाया किराया दीपक हुड्डा ने बताया कि बार एसोसिएशन घाटे में चल रही है। इसलिए दुकानदारों से बकाया किराया तुरंत वसूला जाएगा। अगर कोई दुकानदार या ठेकेदार बकाया किराए का 24 घंटे के भीतर भुगतान नहीं करता है तो उसे बिना किसी देरी के परिसर खाली करना होगा। दुकान, कैंटीन व पार्किंग स्थल के लिए नए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले ठेका दिया जाएगा।

बार एसोसिएशन के अकाउंट में जमा कराना होगा किराया महासचिव राजकरण पंघाल ने बताया कि सभी किराएदारों को एक माह का अग्रिम किराया सीधा बार एसोसिएशन के बैंक अकाउंट में ऑनलाइन माध्यम से जमा कराना होगा। किसी भी प्रकार का नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।अगर किसी भी प्रकार का पूर्व में भुगतान सीधा किसी पदाधिकारी व अन्य व्यक्ति को किया है तो उसका कोई संज्ञान नहीं लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित ठेकेदार व दुकानदार खुद जिम्मेदार होगा।