16 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: मलयालम फिल्म Vaazha 2: Biopic of a Billion Bros बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है। महज 7 दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 176 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
करीब 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज के 13 दिनों के भीतर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 176.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के पार जा चुका है।
अब मेकर्स ने फैन्स को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। मलयालम में जबरदस्त सफलता के बाद अब Vaazha 2: Biopic of a Billion Bros का तेलुगू डब वर्जन 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि तेलुगू दर्शकों के बीच भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल सकता है।
यह फिल्म 2024 में आई Vaazha: Biopic of a Billion Boys का सीक्वल है। पहले पार्ट ने भी छोटे बजट में बड़ी सफलता हासिल की थी और अब दूसरे भाग ने उससे भी बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।
फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने तीसरे भाग का भी ऐलान कर दिया है। अगली फिल्म का नाम Vaazha 3: Biopic of a Billion Girls होगा, जिस पर काम शुरू हो चुका है











