Home Uttarakhand हेपेटाइटिस सभी पांच प्रकार खतरनाक हैं, जो कि हिंदी में उत्तराखंड समाचार...

हेपेटाइटिस सभी पांच प्रकार खतरनाक हैं, जो कि हिंदी में उत्तराखंड समाचार के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करते हैं – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

हेपेटाइटिस के पांचों प्रकार बेहद खतरनाक हैं। दून अस्पताल में हर सप्ताह हेपेटाइटिस से पीड़ित करीब 40 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने इसको लेकर खासी चिंता जाहिर की है। वहीं चिकित्सक इसके पीछे की कई वजह बता रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो

हेपेटाइटिस जिसे बोलचाल की भाषा में पीलिया भी कहा जाता है, लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। मरीज में हेपेटाइटिस के भी पांच प्रकार देखने को मिल रहे हैं। इसमें हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई हैं। दून अस्पताल के मेडिसन विभाग के चिकित्सक डॉ. अंकुर पांडेय बताते हैं कि अलग-अलग प्रकार के हेपेटाइटिस के कारण भी अलग-अलग होते हैं। लेकिन इनके प्राथमिक लक्षण एक जैसे होते हैं।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: काम की खबर… बैंक के जरूरी काम निपटा लीजिए, अब दो दिन रहेगी बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल

हेपेटाइटिस बी और सी को अत्यधिक खतरनाक माना जाता है। जबकि हेपेटाइटिस ए, डी और ई को वायरल हेपेटाइटिस की श्रेणी में रखा गया है। चिकित्सक के मुताबिक नजरअंदाज करने पर वायरल हेपेटाइटिस भी जानलेवा साबित हो सकता है।