Home Uttarakhand हरिद्वार में कूरियर कंपनी के गोदाम में आग लग गई, माल जलाकर...

हरिद्वार में कूरियर कंपनी के गोदाम में आग लग गई, माल जलाकर राख से जला – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक कोरियर कंपनी के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है।

ट्रेंडिंग वीडियो

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार की देर शाम की है। जमालपुर कलां के पास कॉलोनी में एक कोरियर कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख लोगों ने दमकल विभाग की टीम को सूचना दी। इसके बाद देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। सूचना पर मायापुर फायर स्टेशन से फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया।

Haridwar News:  आर्य नगर में हुए जोरदार ब्लास्ट, एक ही घर के पांच लोग घायल, फोरेंसिक जांच में जुटी टीम

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है। जांच की जा रही है।