Home Uttarakhand चारधम यात्रा 2025 इस वर्ष 18 काउंटरों को हरिद्वार में ऑफ़लाइन पंजीकरण...

चारधम यात्रा 2025 इस वर्ष 18 काउंटरों को हरिद्वार में ऑफ़लाइन पंजीकरण के लिए स्थापित किया जाएगा – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

चारधाम यात्रा को लेकर फिलहाल पर्यटन कार्यालय पर गतिविधियां नहीं दिख रही हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर से यात्रा को लेकर रूपरेखा बनाई जा रही है। बीते वर्ष की भांति इस बार भी ऋषिकुल ग्राउंड में ही ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि बीते वर्ष की परेशानियों को देखकर इस बार अधिकृत एजेंसी को 18 पंजीकरण काउंटर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने जहां सभी विभागों को तैयारी के संबंध में निर्देशित किया। वहीं उन्होंने जल्द ही जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विभागों की बैठक बुलाने के लिए भी जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल को तैयार रहने के लिए कहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बीते वर्ष ऋषिकुल ग्राउंड से करीब 1 लाख यात्रियों का स्लॉट के आधार पर ऑफलाइन पंजीकरण किया गया था। इसमें तमाम परेशानियां शुरुआत में ही सामने आईं थीं।

Chardham Yatra: दो दिन में ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा चार लाख के करीब पहुंचा, सबसे ज्यादा केदारनाथ के लिए हुए