हरिद्वार वन प्रभाग की टीम ने हरिद्वार रेंज के पथरी क्षेत्र में वन्यजीवों का शिकार करने के लिए पहुंचे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक बंदूक व चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
ट्रेंडिंग वीडियो
मंगलवार को हरिद्वार स्थित वन प्रभागीय कार्यालय में डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गोपनीय सूचना मिल रही थी कि वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज के पथरी क्षेत्र में शिकारी सक्रिय हो रखे हैं।
इसके बाद टीम गठित करते हुए एसडीओ पूनम कैंथोला, रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा अरविंद, आरक्षी योगेश, रोहित सैनी को लगाया गया। सघन गश्त व एन्टीपोचिंग अभियान शुरू किया।
बताया कि सोमवार रात टीम हरिद्वार रेंज के पथरी आरक्षित वन क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार के लिए घात लगाए बैठे आरोपी नसरत अली निवासी मुस्तफाबाद उर्फ पदार्था हरिद्वार और बहादुर निवासी सुभाष विहार दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।