विकासनगर समाचार दो युवाओं को महंगे शौक के लिए बाइक चुराने के लिए गिरफ्तार किया गया – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

द्वारा प्रकाशित: अलका त्यागी

अपडेटेड शुक्र, 21 मार्च 2025 07:05 बजे

पुलिस पूछताछ में आरोपी शोभित और गौतम ने बताया कि वह स्कूल में साथ पढ़ते थे। उन्हें घूमने फिरने का बड़ा शौक था। उनके खर्चे भी लगातार बढ़ते जा रहे थे। नौकरी से खर्चे पूरे नहीं हो रहे थे। बताया कि अपने महंगे शौक पर हो रहे खर्चे को पूरा करने के लिए वह बाइक चोरों के गिरोह में शामिल हो गए।


विकासनगर समाचार दो युवाओं ने महंगे शौक के लिए बाइक चुराने के लिए गिरफ्तार किया

बाइक चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला


लोडर



विस्तार


पश्चिमी उत्तरप्रदेश के शातिर बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य सेलाकुई थाना पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी 13 बाइक बरामद की है। सामने आया कि दोनों अपने शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे। सभी चोरी की गई बाइक एक ही कंपनी के एक विशेष मॉडल की हैं। सभी बाइक पुलिस को बिना नंबर प्लेट के मिली। पुलिस बाइक के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरोह काफी समय से पछवादून क्षेत्र में सक्रिय था।

ट्रेंडिंग वीडियो

जानकारी के अनुसार 10 से 14 मार्च के बीच भाऊवाला पैठ बाजार से एक ठेकेदार की बाइक चोरी हो गई थी। ठेकेदार जोगराज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बाइक चोर की तलाश शुरू की। सीओ प्रेमनगर रीना राठौर ने शुक्रवार को थाने में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से चोरों की पहचान की। थाना प्रभारी शैंकी कुमार के नेतृत्व में चोरों की गिरफ्तारी कि लिए टीम गठित की गई। शहर में जगह-जगह वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। पुलिस ने सेलाकुई में चेकिंग के दौरान उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ग्राम देहरा अजीतपुर निवासी शोभित राज और कन्नौज जिले के ग्राम मंडपुरा निवासी गौतम सिंह को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

सीओ ने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला कि शोभित राज सेलाकुई के अटक फार्म में किराये के मकान में रह रहा है। दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने विभिन्न स्थानों से 13 बाइक चोरी की है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कैंचीवाला में एक स्थान से झाड़ियों में छिपाई गई 12 बाइक बरामद की। बताया कि चोरों ने एक बाइक हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र से चुराई थी। बताया कि सभी बाइक बिना नंबर प्लेट की है। इंजन और चेसिस नंबर से चोरी की बाइक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Roorkee: राजस्थान से ऋषिकेश जा रहे युवकों ने दी गोली मारकर लूट की सूचना, पुलिस मौके पर पहुंची तो रह गई हैरान