गृह मंत्रालय की रिपोर्ट पर हरिद्वार प्रशासन सख्त एक से अधिक हथियारों को इसे जमा करना होगा – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

कृष्णकांत मणि त्रिपाठी, अमर उजाला, हरिद्वार

द्वारा प्रकाशित: अलका त्यागी

अद्यतन सत, 12 अप्रैल 2025 05:00 पूर्वाह्न IST

जनपद में दो से अधिक शस्त्र रखने वालों के एक शस्त्र जमा कराए जाएंगे। फिलहाल इस माह के अंत तक सात शस्त्र धारकों से असलहे जमा कराए जा चुके हैं। अब जो शस्त्र जमा नहीं करेंगे उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।


गृह मंत्रालय की रिपोर्ट पर हरिद्वार प्रशासन सख्त एक से अधिक हथियारों को जमा करना होगा

– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो


लोडर

ट्रेंडिंग वीडियो



विस्तार


रुड़की में पिछले दिनों खुलेआम शस्त्र लहराने के वीडियो पूरे देश में वायरल होने और जमकर हवाई फायरिंग के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठा लिए हैं। अब जिले में एक से अधिक असलहे किसी के पास हैं तो उसे जमा कराना होगा। ऐसा नहीं करने वाले व्यक्ति के सभी लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने यह फैसला गृह मंत्रालय के निर्देश पर लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में दो से अधिक शस्त्र रखने वालों के एक शस्त्र जमा कराए जाएंगे। फिलहाल इस माह के अंत तक सात शस्त्र धारकों से असलहे जमा कराए जा चुके हैं। अब जो शस्त्र जमा नहीं करेंगे उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।

बता दें कि वर्ष 2016 में एनडीएएल पोर्टल के शुरुआत में जिले के सभी लाइसेंस धारकों को यूआईएन (विशिष्ट पहचान संख्या) आवंटित किये गए थे। ऐसे लाइसेंसियों को चिह्नित करते हुए उनकी संख्या से शासन को अवगत कराने का निर्देश दिया गया था। इस निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी ने शुक्रवार को इसके अनुपालन की बात कही है।

Chardham Yatra: हेली सेवा में फर्जीवाड़ा करने वाले ठगों पर मुकदमा दर्ज, दो फर्जी वेबसाइट कराई बंद