ऋषिकेश समाचार आधे से अधिक गर्दन को चीनी मांझे एम्स डॉक्टरों द्वारा काट दिया गया था और जीवन को बचाने के लिए – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

ऋषिकेश समाचार: हरिद्वार हाईवे पर चीनी मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एम्स ट्रॉमा सेंटर में लाया गया।


ऋषिकेश न्यूज आधे से अधिक गर्दन को चीनी मांझे एम्स डॉक्टरों द्वारा काटा गया था और जीवन को बचाने के लिए

एम्स ऋषिकेश
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो


लोडर



विस्तार


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने मांझे से आधे से अधिक कटी गर्दन का सफल उपचार कर मरीज की जान बचाई। ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो

एम्स बीते फरवरी माह में मांझे से कटे सात घायलों का सफल उपचार कर चुका हैं। जिनमें बिजनौर उत्तरप्रदेश निवासी नरेश कुमार (43) वर्ष का मामला सबसे गंभीर था। नरेश कुमार अपने पुत्र की बीमारी का इलाज कराने के लिए दोपहिया वाहन से बिजनौर से एम्स आ रहे थे।

हरिद्वार हाईवे पर चीनी मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एम्स ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। ट्रॉमा सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. कमर आजम की देखरेख में ट्रॉमा सर्जन डॉ. रूबी, डॉ. संतोष, डॉ. रोहित व एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. अंकित व डॉ. रीना ने जटिलतम सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

उत्तराखंड: 100 ताकतवर भारतीयों की लिस्ट में सीएम धामी 32वें स्थान पर, पिछले साल से रैंक में आया जबरदस्त उछाल